एटा। जिले में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 172 वाहनों का चालान किया गया और ₹2,05,500 का जुर्माना वसू...
एटा। जिले में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 172 वाहनों का चालान किया गया और ₹2,05,500 का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर और यातायात प्रभारी अनिल कुमार वर्मा की देखरेख में यह अभियान सैनिक पड़ाव, अलीगंज चुंगी, माया पैलेस, हाथी गेट और किसाड़ी क्षेत्रों में संचालित हुआ।
पुलिस ने बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के वाहन चलाने, तीन सवारी, ओवरस्पीडिंग, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नाबालिग चालकों पर विशेष कार्रवाई की। चालकों को ब्रीथ एनालाइजर से जांचा गया और आवश्यक कागजात चेक किए गए।
अभियान के तहत चालकों को पैम्फलेट वितरित किए गए और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें और सुरक्षित यातायात में सहभागी बनें।