अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार : लाठी-डंडों से पीटने वाले केस में दीपक कुमार जेल भेजा

एटा | 10-Dec-2025 06:51 AM | 343 |
एटा
लाठी-डंडों से पीटने वाले केस में दीपक कुमार जेल भेजा

एटा के राजा का रामपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर उसे पकड़ा।

यह मामला अक्टूबर माह का है, जब सिमरई निवासी राजेश कुमार ने राजा का रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। राजेश ने आरोप लगाया था कि छह नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे लाठी-डंडों और सरियों से पीटा और अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाकर आरोपी दीपक यादव पुत्र सुबोध यादव, निवासी नगला परसादी, थाना राजा का रामपुर को गिरफ्तार किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.