अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा ब्रेकिंग न्यूज़: जैथरा में ओवरलोड ई-रिक्शा पलटा : दो लोग घायल – सलमान का कुल्हा टूटा

एटा | 19-Nov-2025 06:27 AM | 343 |
एटा
दो लोग घायल – सलमान का कुल्हा टूटा

जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में वरना रोड पर रखा पुल के पास क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण एक ई-रिक्शा पलट गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान कसौलिया निवासी अंकित पुत्र वीरेश और सलमान पुत्र नेक्से के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित अंकित ने बताया कि वे अपने गांव कसौलिया से साथी सलमान के साथ कुरावली पुताई करने के लिए टीररी पर बैठकर जा रहे थे। रखा पुल के समीप अत्यधिक सवारियां होने के कारण टीररी पलट गई, जिससे उन्हें और सलमान को गंभीर चोटें आईं।

सलमान के भाई शेख मोहम्मद ने बताया कि हादसे में सलमान का कुल्हा टूट गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एटा के हायर सेंटर रेफर किया गया है।
चिकित्साधिकारी हसमुद्दीन ने पुष्टि की कि टीररी पलटने से घायल हुए दो युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए थे।

इनमें से सलमान नामक युवक को गंभीर चोटें होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी रितेश ठाकुर द्वारा बताया गया घायलों की सूचना पर तत्काल पुलिस को जैथरा सीएससी पर भेजा गया स्थिति को देखते हुए एटा के लिए रेफर कर दिया गया है

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.