अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा डंपर-बाइक भिड़ंत दो घायल : ग्रामीणों ने लगाया जाम

एटा | 22-Nov-2025 01:42 AM | 343 |
एटा
ग्रामीणों ने लगाया जाम

एटा जनपद के मिरहची चौराहे पर शुक्रवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर चोटों के कारण अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दिया।
यह घटना शुक्रवार सुबह मिरहची चौराहे पर हुई, जब राहुल (25) पुत्र मंगल सिंह और योगेश (17) पुत्र धर्मेंद्र सिंह बाइक से सड़क पार कर रहे थे। कासगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक लगभग दस फीट तक डंपर के साथ घसीटते चले गए।

इस हादसे में राहुल के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कासगंज से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, योगेश का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.