एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के हाइवे स्थित नगरिया मोड़ के समीप एक बाइक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल...
एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के हाइवे स्थित नगरिया मोड़ के समीप एक बाइक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 25 वर्षीय अवनीश पुत्र चंद्रभान निवासी मगरौली, थाना निधोली कला, और उनके रिश्तेदार सुनील पुत्र हजारीलाल निवासी भरपूर गडराना, थाना क्वार्सी, जिला अलीगढ़ शामिल हैं।
सूचना मिलने पर पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान 25 वर्षीय अवनीश की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अवनीश के परिजनों ने बताया कि अवनीश अपने रिश्तेदार सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ननिहाल गांव मानिकपुर जा रहा था। जब वह समय पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच, थाना पिलुआ से फोन पर दुर्घटना की सूचना मिली। परिजनों के इमरजेंसी पहुंचने पर अवनीश की हालत गंभीर पाई गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।