एटा के जसरथपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रों और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 4 दिसंबर को शाम 7:30 बजे नगला बहादुर चौराहा, अलीगंज रोड से की गई।पुलिस ने अभियुक्तों...
एटा के जसरथपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रों और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 4 दिसंबर को शाम 7:30 बजे नगला बहादुर चौराहा, अलीगंज रोड से की गई।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे 315 बोर, सात जिंदा कारतूस 315 बोर और एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (काले रंग की) बरामद की है।
यह कार्रवाई जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अलीगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और अवैध असलहों की बरामदगी पर जोर दिया जा रहा है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान हिमांशु पुत्र सूरजपाल (निवासी नगला जयमल, जसरथपुर), केशव पुत्र रामनाथ सिंह (निवासी नगला चंदन, जसरथपुर) और भूपसिंह पुत्र लटूरी सिंह (निवासी जटौराभान, जसरथपुर) के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना जसरथपुर में मु0अ0स0 131/2025 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस और धारा 3/25 ए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश, कांस्टेबल सौरभ कुमार, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल अमित चौधरी और कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल थे।