अलीगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रविवार को अलीगंज में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विशाल एकता पदयात्रा निकाली। पदयात्रा मैनपुरी रोड स्थित एसपीएस रिसोर्ट से शुरू होकर मे...
अलीगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रविवार को अलीगंज में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विशाल एकता पदयात्रा निकाली। पदयात्रा मैनपुरी रोड स्थित एसपीएस रिसोर्ट से शुरू होकर मेवाती मोहल्ला, मातादीन चौराहा, गांधी मूर्ति, मुख्य बाजार व नगला पड़ाव होते हुए कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर पर संपन्न हुई। मार्गभर लोगों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, फर्रुखाबाद लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत और एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी मुख्य अतिथि रहे। इनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और वरिष्ठ नागरिक पदयात्रा में शामिल हुए।
विधायक पुत्र सूरज राठौर, चेयरमैन सुजीत गुप्ता उर्फ बॉबी, जैथरा चेयरमैन विवेक गुप्ता, रामपुर चेयरमैन सिंपल राठौर, जिला महामंत्री आशीष राजपूत, अभिषेक शर्मा उर्फ गोपाल, प्रधान संघ अध्यक्ष विष्णु मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ नेतृत्व से भारत मजबूती के साथ खड़ा है। भाजपा सरकार भी उसी एकता और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।