अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा माता-पिता दोनों को खो चुका 8 साल का बच्चा : माँ का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचा एटा

एटा | 15-Jan-2026 04:05 PM | 343 |
एटा
माँ का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचा एटा

एटा। जिला मे दुखद घटना का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। जैथरा थाना क्षेत्र के नगला धीरज गांव निवासी 45 वर्षीय नीलम देवी की गंभीर बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि मृतका का 8 वर्षीय मासूम बेटा अकेले ही अपनी मां के शव का पोस्टमॉर्टम कराने जिला मुख्यालय पहुंचा।

बताया गया कि नीलम देवी का इलाज एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मां की मौत के बाद बच्चा शव के पास बैठकर फफक-फफक कर रोता रहा और लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। बच्चे ने बताया कि उसके पिता की एक साल पहले बीमारी (एचआईवी) के कारण मौत हो चुकी है और अब मां के निधन के बाद वह पूरी तरह बेसहारा हो गया है।

मासूम ने यह भी आरोप लगाया कि माता-पिता की मौत के बाद किसी  परिवार नियोजन ही रिश्तेदारों ने कोई मदद नहीं की, बल्कि उसकी जमीन जायदाद पर नजर रखे हैं। बच्चे ने अपने ही परिवार से खतरा होने की बात भी कही, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर मौके पर पहुंचे और संवेदनशीलता दिखाते हुए मृत महिला के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी खुद संभालने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई है और बच्चे को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

फिलहाल महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और प्रशासन बच्चे की सुरक्षा व भविष्य को लेकर आवश्यक कदम उठाने की तैयारी में है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.