Latest Etah News, एटा में अवैध हथियार बरामद: मिरहची पुलिस की बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान मिरहची पुलिस ने पकड़ा अवैध तमंचा लिए युवक
home banner

एटा में अवैध हथियार बरामद: मिरहची पुलिस की बड़ी सफलता : चेकिंग के दौरान मिरहची पुलिस ने पकड़ा अवैध तमंचा लिए युवक

चेकिंग के दौरान मिरहची पुलिस ने पकड़ा अवैध तमंचा लिए युवक

aliganj-news-in-hindi

एटा की मिरहची पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अवधेश पुत्र संतोष, निवासी कस्बा व थाना मिरहची, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।आरोपी अवधेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना स्तर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल थे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.