अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में बीजेपी के पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या ; : , रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव

एटा | 10-Nov-2025 08:33 AM | 343 |
एटा
, रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव

एटा। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात बीजेपी के पूर्व सभासद हामिद उर्फ पप्पू (40 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव खून से लथपथ हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हामिद शनिवार रात टहलने के लिए घर से निकले थे। 8 तारीख को जब रात 9 बजे तक वे नहीं लौटे तो पत्नी ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद जीआरपी पुलिस का कॉल आया कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान हामिद के रूप में की।

मृतक के बड़े भाई व वर्तमान सभासद कफिल अहमद ने बताया कि हामिद की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और 2007 में भाजपा से सभासद रह चुके थे। करीब चार वर्ष पहले उनकी शादी सोनम से हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, हामिद के सीने और बगल में गोली के निशान मिले हैं। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.