एटा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन एसवीडी इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में बरई कल्याणपुर न्याय पंचायत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल चै...
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन एसवीडी इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में बरई कल्याणपुर न्याय पंचायत ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर महेश पाल सिंह और व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह राजू ने ध्वजारोहण कर किया। चेयरमैन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में हुई प्रतियोगिताओं में बरा भोंडेला, न. लोधा और न. तुर्शी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
मुख्य परिणाम:
50 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में ऋषि प्रथम, प्रशांत द्वितीय, अमित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम, अनामिका द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं।
100 मीटर दौड़ (जूनियर बालक वर्ग) में अंशुल, अनीश और राज क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में राखी, अर्चना और नूरजहाँ ने क्रमशः स्थान प्राप्त किए।
लंबी कूद (बालक वर्ग) में भानु, निखिल और राहुल ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया