अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में पकडी अवैध शराब बड़ी कार्रवाई : अवागढ़ पुलिस ने 238 लीटर शराब नष्ट की

एटा | 22-Nov-2025 01:31 AM | 343 |
एटा
अवागढ़ पुलिस ने 238 लीटर शराब नष्ट की


एटा में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना अवागढ़ पुलिस ने लगभग 71,400 रुपये मूल्य की कुल 238 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश प्राप्त कर की गई।

नष्ट की गई शराब में 65 लीटर अवैध कच्ची शराब, 215 क्वार्टर अवैध देशी शराब, 18 हॉफ और 32 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब शामिल थी। कुल 238 लीटर अवैध अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब को जेसीबी से गड्डा खुदवाकर नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह की उपस्थिति में 15 विभिन्न अभियोगों से संबंधित इस अवैध शराब को नष्ट किया गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.