अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में ट्रैक्टर-ऑटो टक्करः दो महिलाओं सहित चार घायल, : जीटी रोड मानपुर गांव के पास हादसा

एटा | 13-Nov-2025 01:29 AM | 343 |
एटा
जीटी रोड मानपुर गांव के पास हादसा

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के जीटी रोड पर मानपुर गांव के पास ट्रैक्टर और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायलों की पहचान शकुंतला (50) पत्नी अशोक, बबली (40) पत्नी वीरेंद्र, दीप्ति (18) पुत्री अशोक और वीरेंद्र सिंह (49) पुत्र बेणीराम निवासी हरनावली के रूप में हुई है। ये सभी कुरावली से अपने गांव हरनावली लौट रहे थे।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को उपचार के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.