अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा: नगला बल्लभ में होमगार्ड पर जानलेवा हमला, : लाठी-डंडों से पीटा; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

एटा | 26-Nov-2025 07:01 AM | 343 |
एटा
लाठी-डंडों से पीटा; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला बल्लभ गांव में एक होमगार्ड पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार शाम हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों द्वारा की गई मारपीट साफ दिखाई दे रही है।

सड़क पर मिट्टी-पत्थर डालने को लेकर विवाद

पीड़ित होमगार्ड इंद्रपाल पुत्र तालेवार सिंह ने मंगलवार सुबह कोतवाली अलीगंज में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे वह अपने घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने सड़क पर मिट्टी और पत्थर डाल रखे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट

इंद्रपाल के अनुसार, इसी विवाद को लेकर जसबीर पुत्र जमादार, सुबोध पुत्र जसवीर, राहुल पुत्र मनवीर, अवनीश पुत्र मनवीर और अमरपाल पुत्र शिवरतन ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने एक राय होकर इंद्रपाल को जमकर पीटा और गाली-गलौज भी की। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

पड़ोसियों ने बचाया, पुलिस ने करवाया मेडिकल

इंद्रपाल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें हमलावरों से बचाया। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने घायल होमगार्ड का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.