एटा। अलीगंज कस्बे में बुधवार को दो मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड...
एटा। अलीगंज कस्बे में बुधवार को दो मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया।
अलीगंज के सरकारी अस्पताल परिसर स्थित शनि देव मंदिर में नौ देवी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वहीं किला रोड स्थित सब्जी मंडी परिसर के मंदिर में भगवान शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई।
हवन और पूजन के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, गीता गुप्ता, वंशिका गुप्ता, सुधीर गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, अनिल कुमार, राजेश कुमार खन्ना, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे