अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

Etah News: एटा में ई-रिक्शा पलटने से महिला गंभीर घायल ; : रिश्तेदारी से लौटते समय लभैता गांव के पास हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती;

एटा | 07-Nov-2025 02:01 AM | 343 |
एटा
रिश्तेदारी से लौटते समय लभैता गांव के पास हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती;

एटा। बुधवार रात लभैता गांव के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम फुलश्री (60 वर्ष) पत्नी हरीबाबू निवासी गांव जलालपुर, थाना बागवाला बताया गया है। वह बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी रिश्तेदारी से लौट रही थीं।
लभैता गांव के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे फुलश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
घायल के बेटे ने बताया कि उनकी मां रिश्तेदारी से लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। चिकित्सक उनकी हालत पर निगरानी बनाए हुए हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.