अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

मिशन शक्ति-5 अभियान में महिला सुरक्षा पर फोकस : एटा पुलिस ने चलाया नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान

एटा | 14-Nov-2025 07:11 AM | 343 |
एटा
एटा पुलिस ने चलाया नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान

एटा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे "मिशन शक्ति-5" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। 13 नवंबर, 2025 को महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में संवाद सत्र और सार्वजनिक स्थलों पर नारी सुरक्षा प्रचार अभियान चलाए गए।

मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने चौपालों और बाजारों में जाकर महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा प्रावधानों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में वे महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181 या बाल हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) के महत्व पर भी जोर दिया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ किसी भी स्थिति में अपनी रक्षा करने के लिए प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया गया।

मिशन शक्ति-5 के तहत पुलिस ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में

"नारी सुरक्षा-नारी सम्मान" विषय पर जनसंवाद, पोस्टर अभियान और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता गतिविधियां चला रही है। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

मिशन शक्ति-5 अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में

आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना है। इसका लक्ष्य समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं को उनके कानून, अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना तथा नारी के प्रति संवेदनशील समाज का निर्माण करना है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.