एटा।अलीगंज मे नववर्ष के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। गश्त डाक ब...
एटा।अलीगंज मे नववर्ष के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। गश्त डाक बंगला परिसर से शुरू होकर गांधी चौराहा, चमन नगरिया, किला रोड होते हुए नगला पड़ाव तक की गई।
अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड सहित प्रमुख चौराहों, होटल, ढाबों व सार्वजनिक स्थलों पर जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली गई तथा होटल-ढाबा संचालकों को बिना पहचान पत्र किसी को ठहराने से मना किया गया।
CO नीतिश गर्ग ने बताया कि नववर्ष को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। नववर्ष के दौरान पुलिस की गश्त व निगरानी लगातार जारी रहेगी।