एटा। काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार रात पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने तेज़ाब पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र (29 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, निवासी काशीराम कॉलोनी, का देर रात पत्नी से कहा-सुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने घर में रखा तेज़ाब पी लिया। परिजनों ने स्थिति बिगड़ते देख तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल गंभीर है। वहीं, पुलिस को घटना की सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एटा। काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार रात पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने तेज़ाब पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र (29 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, निवासी काशीराम कॉलोनी, का देर रात पत्नी से कहा-सुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने घर में रखा तेज़ाब पी लिया। परिजनों ने स्थिति बिगड़ते देख तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल गंभीर है। वहीं, पुलिस को घटना की सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।