अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अमरोली रतनपुर में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षणः : परीक्षणः राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांच और दवा वितरण

एटा | 08-Nov-2025 01:46 AM | 343 |
एटा
परीक्षणः राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांच और दवा वितरण

अलीगंज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अलीगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट अमरोली में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। नेत्र और कान संबंधी समस्याओं से ग्रसित बच्चों को विशेष जांच के लिए विभागीय व्यवस्था के तहत आगे भेजा जाएगा।
डॉक्टरों ने बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श देते हुए शारीरिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।”


इस दौरान छात्राओं के रक्त नमूने भी लिए गए। जिनमें रक्ताल्पता (एनीमिया) पाई गई, उन्हें आयरन की गोलियां दी गईं। कक्षा एक की एक छात्रा को फोड़ा होने के कारण उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी गई। इसके लिए स्वास्थ्य टीम अभिभावकों से भी संपर्क करेगी।


इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. हर्षवर्धन भारद्वाज, एएनएम रूबी यादव, क्रिस्टीना, अंकुर गुप्ता, नरेंद्र सिंह और स्वदेश कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.