महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

बाइक चालक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर 60 वर्षीय वृद्ध घायल : घायल शिवशंकर सिंह भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

महराजगंज | 10-Sep-2025 02:37 AM | 234 |
महराजगंज
घायल शिवशंकर सिंह भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

महराजगंज। मंगलवार सुबह रुद्रपुर-भलुही हाईवे पर सड़क हादसे में 60 वर्षीय शिवशंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलुही के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार शिवशंकर सिंह बैंक से अपने घर नटवा टोला, सहगंढ़वा लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक चालक की पहचान रामलखन (30 वर्ष), निवासी पनेवा पनेई, कोतवाली थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। हादसे के समय वह अपनी पत्नी को रिश्तेदारी से वापस घर ले जा रहा था।

गंभीर रूप से घायल शिवशंकर सिंह को ग्रामीणों की मदद से तुरंत भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.