महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मुठभेड़, गो-तस्कर गिरफ्तार : एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

महराजगंज | 08-Sep-2025 10:38 PM | 234 |
महराजगंज
एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

महराजगंज: गो-तस्कर और पुलिस में मुठभेड़, आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसवार मोड़ पर सोमवार तड़के पुलिस और एक गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस की घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गो-तस्करी रोकथाम अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में लगभग ढाई बजे पुलिस टीम ने बसवार मोड़ के पास नहर पुलिया पर घेराबंदी की थी। इस दौरान वांछित आरोपी सलीम (28 वर्ष), निवासी पकड़ी खुर्द, थाना कोतवाली, महराजगंज मौके पर पहुंचा।

पुलिस को देखकर आरोपी ने गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। गोली लगने से आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी परतावल में भर्ती कराया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जारी है।

मौके से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में पता चला कि आरोपी पर पूर्व में भी गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर तमंचा, कारतूस समेत साक्ष्य जुटाए।

मुठभेड़ के दौरान श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, स्वाट प्रभारी अखिलेश सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.