महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

घुघली में युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी : एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा

महराजगंज | 08-Oct-2025 10:19 PM | 234 |
महराजगंज
एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली में मंगलवार की रात एक युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर झाड़ियों के पास यह शव बरामद हुआ। शव के पास ही एक लावारिस मोटरसाइकिल (UP57 P 8571) खड़ी मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष घुघली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। कॉल डिटेल्स के आधार पर मृतक की पहचान सोमनाथ मोदनवाल (23 वर्ष) पुत्र घनश्याम मोदनवाल निवासी खड्डा बाजार, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। मौके की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर यह संभावना जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने बताया कि पहचान छिपाने का कोई प्रयास नहीं किया गया, इसलिए हत्या की संभावना कम लग रही है। हालांकि, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस रहस्यमय घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से शव झाड़ियों में जलाकर फेंका गया, उसने लोगों को भयभीत कर दिया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.