महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज | 23-Feb-2026 12:41 PM | 234 |
महराजगंज
ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

 

महराजगंज- जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के अगुवाई में जिलाधिकारी  को ज्ञापन सौंपा । संघ ने मांग किया है कि बीते सात माह से मानदेय न मिलने के कारण परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा  हैं। ग्राम रोजगार सेवक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी  के माध्यम से भेजा गया । ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने लिखा है कि  अगस्त 2025 से अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि इसी अवधि में मनरेगा के अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री, प्री-स्टेट एवं सरकार की अन्य जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जा रहा है। बिना मानदेय के निरंतर कार्य कराने से ग्राम रोजगार सेवक और उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि मानदेय न मिलने से उनके सामने रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च, दवाइयों और त्योहारों तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण न तो दीपावली ठीक से मनाई जा सकी और न ही होली जैसे प्रमुख पर्व को लेकर परिवारों में कोई उत्साह नहीं देखने को मिल रहा है। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं, इसके बावजूद उनके साथ लगातार उपेक्षा की जा रही है। समय से मानदेय न मिलने के कारण उनका जीवन स्तर प्रभावित हो रहा है और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाए, ताकि ग्राम रोजगार सेवक अपने परिवार के साथ सम्मानजनक जीवन जी सकें और आने वाले होली पर्व को खुशियों के साथ मना सकें। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो  प्रदेश स्तर पर आन्दोलन करने को विवश होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस दौरान  इंद्रमणि विश्वकर्मा,राम आशिष पटेल, धर्मेंद्र पासवान, बंधु मद्धेशिया , मनोज कुमार,उमेश चौरसिया, राजेंद्र ,दयानंद पटेल ,अंबिका प्रसाद,संतोष गुप्ता,कमलेश कुमार यादव मोहनलाल, , बाबूराम ,अयोध्या वर्मा ,असगर अली, सोनू सहीत तमाम ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.