महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद महराजगंज पहुंचे पंकज चौधरी का जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत सभा का आय...
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद महराजगंज पहुंचे पंकज चौधरी का जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत सभा का आयोजन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। स्वागत सभा में व्यापार मंडल, ईंट भट्टा संघ, अधिवक्ता संघ, राइस मिलर संघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जिला पदाधिकारियों, विधायकों और संगठन प्रतिनिधियों ने उन्हें विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया। पूरे परिसर में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण दिखाई दिया। पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठन के लिए गर्व का विषय है। वे एक कर्मठ, जमीनी और कार्यकर्ता-निष्ठ नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह गुण संगठन को नई दिशा देगा। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पंकज चौधरी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण से परिपूर्ण रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गृह जनपद में उनका पहला स्वागत कार्यक्रम जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और उल्लास से भरा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद आगमन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य,जगदीश मिश्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जौनपुर से आए पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, मधुर सिंह, रामाज्ञा निषाद, दुर्गा अग्रहरी, जिला महामंत्री बबलू यादव, संजय वर्मा, प्रदीप सिंह, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, मनोज पटेल, संजीव शुक्ला, रमेश पटेल, राजेश सिंह, अशोक पटेल,सरोज पांडेय, बंदना त्रिपाठी, मधु पांडेय, अर्चना चंद्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।