महराजगंज: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायलमहराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।...
महराजगंज: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गौरख पटेल (32), निवासी मोहम्मदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गौरख पटेल किसी कार्य से परतावल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरख पटेल सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने तत्काल घायल को पास के अस्पताल भेजा। मोहम्मदपुर के पूर्व प्रधान विनय पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई है। उन्होंने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।