महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

आमने-सामने की बाइक टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल : नेपाल आने-जाने के दौरान भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें,

महराजगंज | 23-Jan-2026 07:31 AM | 234 |
महराजगंज
नेपाल आने-जाने के दौरान भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें,

 

(महराजगंज) सिन्दुरियां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव के सामने गुरुवार शाम चार बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा (40) पुत्र रामनारायण तथा शैलेष कन्नौजिया (45) पुत्र ओमप्रकाश, दोनों निवासी धरमौली थाना श्यामदेउरवा, मोटरसाइकिल से नेपाल जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर देवऋषि यादव (25) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी विशुनपुर भडेहर टोला दक्षिण थाना सिंदुरिया, नेपाल से अपने घर लौट रहे थे। लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव के सामने पहुंचते ही दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवऋषि यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश शर्मा और शैलेष कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.