महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

सिंदुरिया क्षेत्र में चोरों का आतंक, महिला के घर से नकदी और जेवरात चोरी : लगभग दो लाख रुपये मूल्य के नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी

महराजगंज | 19-Sep-2025 10:15 PM | 234 |
महराजगंज
लगभग दो लाख रुपये मूल्य के नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी

महराजगंज- जिले के सिंदुरिया थानाक्षेत्र के  कुईयां कंचनपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर लगभग दो लाख रुपये मूल्य के नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता गंगोत्री पत्नी इंद्रासन अपने छोटे बच्चे के साथ कमरे में सो रही थी। सुबह नींद खुलने पर उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और घर के भीतर रखी गोदरेज व बक्सा खुला पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे 20,000 रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, बालियां, झूमका और चांदी की पायल समेत कई आभूषण गायब हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। गंगोत्री का पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है, जिससे वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसने डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर देर से पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब पीड़िता थाने में लिखित तहरीर देने पहुंची तो पुलिस ने उसका आवेदन लेने से इनकार कर दिया। इस संबंध में सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों और पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.