महराजगंज - राष्ट्रीय खेल दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंडिपेंडेंट स्कूल्स' अलायन्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप म...
महराजगंज - राष्ट्रीय खेल दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंडिपेंडेंट स्कूल्स' अलायन्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। संगठन के संरक्षक सीजे. थॉमस ने खेलों से मिलने वाले अनुशासन और आत्मविश्वास पर प्रकाश डाला।
26 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
समारोह में 26 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें सांची अग्रवाल, शिवांगी चौहान, अजय भारती, अफजल अली समेत कई युवा खिलाड़ी शामिल रहे। साथ ही 17 पीटीआई शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें संत कुमार वर्मा, अतुल मणि त्रिपाठी, गुफरान जैसे अनुभवी शिक्षकों को इस सम्मान से नवाजा गया। महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि संगठन शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व दे रहा है। कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह और जिला सूचना अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव जीवेश मिश्रा ने किया।