महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

नकली चावल,ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में केस दर्ज, राइस मिल की जांच में जुटी पुलिस : बस्ती निवासी ऋषभ अग्रवाल के शिकायत पर की गई बड़ी कार्रवाई

महराजगंज | 08-Oct-2025 10:41 PM | 234 |
महराजगंज
बस्ती निवासी ऋषभ अग्रवाल के शिकायत पर की गई बड़ी कार्रवाई

महराजगंज)। अन्नपूर्ती ब्रांड की नकली पैकिंग में चावल भरकर बिक्री करने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सोमवार को हुई संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में नकली पैकिंग बरामद होने के बाद बस्ती निवासी ब्रांड स्वामी की तहरीर पर कार्रवाई शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक, ब्रांड स्वामी ऋषभ अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने राइस मिल के निदेशक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी के अन्नपूर्ती का ट्रेडमार्क पंजीकृत है और इसका दुरुपयोग करते हुए मिल मालिकों ने नकली पैकिंग तैयार कर बाजार में बेचना शुरू किया। पुलिस छापेमारी में 10 हजार 931 नकली बोरे जब्त किए गए, जिन पर अन्नूपूर्ती  ब्रांड की नकली पैकिंग छपी हुई थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की अग्रिम जांच जारी है। छापेमारी में मंडी निरीक्षक निचलौल विजय कुमार शाही और श्यामनंद साहनी की मौजूदगी में नकली बोरे बरामद किए गए।इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा यह गंभीर मामला है। यदि नकली पैकिंग के जरिए चावल की आपूर्ति की जाती रही, तो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और विश्वास पर बड़ा असर पड़ सकता है। ब्रांड स्वामी का आरोप है कि लंबे समय से राइस मिल में अनमोल्टी ब्रांड के नाम पर धंधा चलाया जा रहा था। अब पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन लोग शामिल हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नकली उत्पाद बनाने वाले किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.