अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मथुरा
🚨 Breaking News | मथुरा

मथुरा में महिला लापता, पुलिस ने जारी की तलाश सूचना : पुलिस और परिजन कर है तलाश

मथुरा | 06-Mar-2026 12:54 PM | 521 |
मथुरा
पुलिस और परिजन कर है तलाश

मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र से एक 28 वर्षीय महिला लापता हो गई है। पुलिस और परिजनों ने महिला की तलाश के लिए सूचना जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी (उम्र 28 वर्ष), पत्नी सोनू, निवासी हबूड़ा मोहल्ला, थाना नौहझील, जिला मथुरा, दिनांक 03 मार्च 2026 को शाम करीब 6 बजे अपने घर से निकली थीं, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी हैं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
महिला की पहचान के बारे में बताया गया है कि उनकी लंबाई लगभग 5 फीट, रंग गेहुआं है। उस समय उन्होंने गहरे हरे रंग का कुर्ता और सिलेटी सलवार पहन रखी थी। उनके आंख, नाक और कान सामान्य हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना नौहझील पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और क्षेत्र में सूचना पत्र जारी किया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत संबंधित नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
थाना प्रभारी नौहझील (मथुरा) – 9454403947
क्षेत्राधिकारी मांट (मथुरा) – 9454401268
परिवार का नंबर – 9193964244, 76182 03266
फिलहाल महिला की तलाश के लिए पुलिस और परिजन लगातार प्रयास कर रहे हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.