मुजफ्फरनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुजफ्फरनगर

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक पहुंचे आनंद हॉस्पिटल, सादिक मलिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुजफ्फरनगर | 03-Oct-2025 11:23 PM | 250 |
मुजफ्फरनगर
मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक पहुंचे आनंद हॉस्पिटल, सादिक मलिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी

खतौली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ मलिक मेरठ स्थित आनंद हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने बीमार चल रहे सादिक मलिक से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि सादिक मलिक बीमार होने के चलते कुछ दिनों पहले मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उनका इलाज हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. ममतेश गुप्ता की देखरेख में चल रहा है। इस दौरान आरिफ मलिक ने डॉ. ममतेश गुप्ता से मुलाकात कर इलाज की पूरी जानकारी प्राप्त की।

अस्पताल पहुंचकर आरिफ मलिक ने सादिक मलिक से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए कहा कि पूरा मलिक समाज और वेलफेयर एसोसिएशन उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी सादिक मलिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र बनाए हुए है और उपचार जारी है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.