नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / नोएडा
🚨 Breaking News | नोएडा

किसानों के हक की लड़ाई तेज : भारतीय किसान यूनियन मंच के उत्तर प्रदेश मुख्य कार्यालय का उद्घाटन,

नोएडा | 23-Feb-2025 11:39 PM | 11 |
नोएडा
भारतीय किसान यूनियन मंच के उत्तर प्रदेश मुख्य कार्यालय का उद्घाटन,

आज भारतीय किसान यूनियन मंच के उत्तर प्रदेश मुख्य कार्यालय का उद्घाटन दादरी रेलवे स्टेशन सौरभ कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस अवसर पर संस्थापक सुरेंद्र प्रधान व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई अहम घोषणाएँ कीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा, दादरी एनटीपीसी, सिकंदराबाद, गाजियाबाद, हापुड़ सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान-मज़दूरों की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों की तरह अन्य किसानों का भी पूरा हक़ मिलेगा और उन्हें लूटा नहीं जाने दिया जाएगा।

किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवज़ा

सुधीर चौहान ने न्यू नोएडा परियोजना में किसानों के लिए चार गुना मुआवज़े और भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की माँग की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसानों की माँगें पूरी नहीं की गईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

सरकार कर रही है किसानों का दमन: मनमिंदर भाटी

प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी ने सरकार पर किसानों की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी दादरी से प्रभावित किसानों की समस्याएँ अभी भी बनी हुई हैं और सरकार उन्हें हल करने में असफल रही है। उन्होंने जल्द ही जनजागरण अभियान शुरू करने और किसानों को संगठित करने की बात कही।

लुहारली टोल प्रशासन के खिलाफ होगा आंदोलन

अमित प्रधान और कुनाल भाटी चिकू यादव के नेतृत्व में दादरी और सिकंदराबाद क्षेत्र में लुहारली टोल प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख किसान नेता

इस मौके पर कई वरिष्ठ किसान नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें संस्थापक सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र बसौया, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चौहान, विक्रम यादव, उपाध्यक्ष राजवीर चौहान, सत्येंद्र शर्मा, रिकू यादव, अमित बसौया, महानगर अध्यक्ष युडी पंडितजी, मनदीप राघव, राजवीर प्रधान, कृष्ण भड़ाना, अनुज कसाना, अन्नू भाटी, विशाल ठाकुर, अजब सिंह भाटी, गुल्लू विकल, किरणपाल, योगी भाटी, सुखपाल भाटी सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.