गौतमबुद्ध नगर में पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। सूरजपुर थाना पुलिस 130 मीटर सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी, जब एक संदिग्ध स्कूटी सवार दिखाई दिया। पुलिस के रुकने का ...
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। सूरजपुर थाना पुलिस 130 मीटर सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी, जब एक संदिग्ध स्कूटी सवार दिखाई दिया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश की पहचान विनय के रूप में हुई, जो एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में कासना थाना क्षेत्र के खानपुर में रह रहा था। विनय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था और उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, बदमाश के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में विनय के खिलाफ 12 अभियोग दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।