नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / नोएडा
🚨 Breaking News | नोएडा

Noida News : नोएडा सेक्टर-62: बंद कार में मिले दो शव, इलाके में सनसनी : पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

नोएडा | 05-Aug-2025 11:54 PM | 11 |
नोएडा
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 5 अगस्त 2025:
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित कॉर्लस हूपर स्कूल, ग्राम खोड़ा के सामने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ बायोलॉजी रोड पर खड़ी एक बंद कार से दो लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने संदिग्ध स्थिति में एक कार काफी देर से खड़ी देखी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना फेज-3 (PS 58) पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलते ही अंदर दो व्यक्तियों के शव पाए गए। दोनों शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी तरह की चोट या हिंसा के निशान नहीं पाए गए हैं। कार का शीशा बंद था और अंदर से लॉक किया गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत दम घुटने से हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि कार वहां कब से खड़ी थी और मृतक कौन थे

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.