खगड़िया। अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा का आज पटना से कटिहार जाने के क्रम में पांडव लाइन होटल पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनमेजय जयी के नेतृत्व म...
खगड़िया। अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा का आज पटना से कटिहार जाने के क्रम में पांडव लाइन होटल पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनमेजय जयी के नेतृत्व में पार्टी के जिला संयोजक सतीश प्रसाद सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता उर्फ प्रदीप, पूर्व वार्ड सदस्य विधान पासवान, मानसी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने कहा कि अपना किसान पार्टी किसानों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों की आवाज बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और इसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि जब तक किसान का बेटा सदन में नहीं पहुंचेगा, तब तक किसान का भला संभव नहीं है। देश में सिर्फ अपना किसान पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो किसान के बेटे को सदन में भेजने का काम कर रही है।
कुशवाहा ने बताया कि इस बार के चुनाव में पार्टी के आठ प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से तीन का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हो गया। शेष पांच प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में हैं, और पार्टी को उम्मीद है कि सभी पांच सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल होगी।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जवाहर प्रसाद राय, महा सचिव रिंकू सिंह, दिनेश राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।