खगड़िया। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य कमेटी की बैठक 21 जनवरी 2026 को आर ब्लॉक चौराहा के निकट संपर्क कार्यालय सभागार में होगी। उक्त आशा की जानकारी पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष खगड़िया ...
खगड़िया। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य कमेटी की बैठक 21 जनवरी 2026 को आर ब्लॉक चौराहा के निकट संपर्क कार्यालय सभागार में होगी।
उक्त आशा की जानकारी पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने दिया।
श्री यादव ने कहा कि उक्त बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के अध्यक्षता में होगी जिसमें पंच सरपंच को सम्मानित पेंशन चालू करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने, सभी प्रकार का लंबित बकाया भत्ता चुनाव पूर्व जल्द भुगतान करने, विगत वर्ष सरकार द्वारा घोषित सभी मांगों को धरातल पर लागू करने, ग्राम कचहरी पांच उपसरपंच सरपंच का आगामी चुनावी रणनीति, चुनाव पूर्व राज्य स्तरीय कन्वेंशन करने, तिथि तय करने, उक्त कन्वेंशन में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को आमंत्रित करने एवं तीन सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर सांगठनिक राजनीतिक दबाव बनाने, मुख्यमंत्री से शिष्टमंडल मिलने, वर्तमान सत्र में अंतिम प्रयास करने आदि मुद्दों पर गंभीर चर्चा किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि आपात बैठक की सफलता हेतु कोसी जोन के 12 जिला सहित सभी जिला को नेतृत्व टीम को संचार सूचना के माध्यम से जानकारी दी गई है। जिसमें खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, अर्जुन महतों, सचिव मनोज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रंजू कुमारी, सहरसा जिला अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव लाल बहादुर शाह, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष महेश राय, भागलपुर जिला अध्यक्ष रंजीत उर्फ आशुतोष यादव, मुंगेर जिला अध्यक्ष राकेश रंजन, सचिव सन्नी यादव, मधेपुरा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, दरभंगा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन, सहित प्रदेश संगठन सचिव नागेश्वर सिंह, महासचिव सुनील तिवारी, दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष वशिष्ठ निषाद, प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि कुमारी, आरके सेठी भाग लेंगे। सभी जिला को सूचना दी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने सुबह बिहार के सभी जिला से अधिक संख्या में सांगठनिक नेतृत्व टीम भाग लेने का अपील किया।