मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
खगड़िया न्यूज़

पंच सरपंच संध का राज्य कमेटी का बैठक संपन्न लिए कई निर्णय : संध ने वर्तमान सत्र में क्या खाया क्या पाया का क्या समीक्षा होगा सम्मान समारोह का आयोजन

संध ने वर्तमान सत्र में क्या खाया क्या पाया का क्या समीक्षा होगा सम्मान समारोह का आयोजन
today-khagaria-news

पटना। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य कार्यकारिणी की बैठक आर ब्लॉक चौराहा निकट अवस्थित संपर्क कार्यालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमोद निराला ने किया। 
बैठक में सभी जिला के अध्यक्ष गण एवं सांगठनिक प्रदेश पदाधिकारीयों ने भाग लिया, जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव, वशिष्ठ निषाद, नागेश्वर सिंह, सुनील तिवारी, बिनोद यादव, लाल बहादुर शाह, राज कुमार यादव, बिरेंद्र कुमार, मनोज सिंह, अमित दुबे, भरत सिंह, दिलीप सिंह, पिंटू कुमार, मदन मिश्र, राजेश राम, संतोष , दीनबंधु, मनोज, राघवेन्द्र , रविशंकर, रविंद्र, अजय सिंह, जितेंद्र, आदि ने भाग लिया।


बैठक में विगत कार्यों की समीक्षा कर संपुष्टि की गई। उपस्थित पंच सरपंचों ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।
बैठक में फरवरी के प्रथम सप्ताह में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित कर वर्तमान सत्र के अंत में मांगों से संबंधित अंतरिम त्राहिमाम पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें 2001 एवं 2006 से स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि को सम्मान के रूप में पेंशन चालू करने, एम एल सी चुनाव का वोटर बनाने, पंचायती राज आयोग का गठन करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, सभी प्रकार का बकाया लंबित राशि भुगतान करने, प्रहरी बहाल करने, लाइसेंसी हथियार देने, सरकार द्वारा की गई घोषणा को धरातल पर लागू करने, पहले जनगणना करने तत्पश्चात आरक्षण एवं परिसीमन तय करने, आदि मांग किया जायेगा।


बैठक में पेंशन चालू नहीं करने एवं एम एल सी चुनाव का वोटर नहीं बनाने के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने, संघ की मजबूती, विगत आंदोलन का फलाफल, रिपोर्टिंग, समस्या समाधान संघर्ष करने, निष्क्रिय पदधारक पर विचार कर नये सक्रिय साथी को जिम्मेदारी देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

JANMEJAY DAYAL JAYEE
JANMEJAY DAYAL JAYEE

मै एक स्वतंत्र रिपोर्टर हूं जो बिना किसी दबाव के सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता मे विश्वास रखता हूं

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा