खगडिया जिल के चर्चित गणितज्ञ, अधिवक्ता, माले नेता, प्रोफेसर कैलाश पंडित का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। खबर सुनते ही चहुंओर शुभचिंतकों के बीच शोक का लहर फैल गया । ग़म का माहौल व्याप...
खगडिया जिल के चर्चित गणितज्ञ, अधिवक्ता, माले नेता, प्रोफेसर कैलाश पंडित का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। खबर सुनते ही चहुंओर शुभचिंतकों के बीच शोक का लहर फैल गया । ग़म का माहौल व्याप्त हो गया। हरदाश्चक निवास स्थान से शव यात्रा निकालकर संसारपुर श्मशान घाट गंडक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया तथा पंच तत्व में विलीन हो गये।
पूर्व जिला पार्षद अरुण कुमार यादव, पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, पूर्व प्राचार्य अभिनंदन सिंह, पंकज कुशवाहा, अर्जक संघ के अनुराग, प्रो डॉक्टर भगवान दास पंडित, राम सागर पासवान, रवि सिंह, अरुण सिंह, सूरज नारायण यादव, प्रोफेसर अवधेश पंडित, उमाकांत कुमार, अधिवक्ता चंद्रभूषण वर्मा, सुमित सिंह, बुद्ध प्रकाश आशुतोष सिंह, सच्चिदानंद सिंह सहित सैकड़ो शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत डॉक्टर कैलाश पंडित सच्चे अर्थों में व्याख्याता गणितज्ञ, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, प्रगतिशील विचार, मिलनसार, शांत स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। वे कोशी कॉलेज, बीएन कॉलेज, सुल्तानगंज कॉलेज, बांका कॉलेज, मुंगेर जमालपुर कॉलेज आदि में कार्यरत रहे। वर्तमान में बीएन पटना कॉलेज के वर्तमान प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। वे खगड़िया व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। वे भाकपा माले से भी जुड़े रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत में काफी क्षति पहुंची है , निकट भविष्य में इनकी भरपाई संभव नहीं है। वे सदैव क्षितिज में ध्रुवतारे के तरह चमकते रहेंगे। उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रकृति से प्रार्थना की गई।
मुखाग्नि द्वय पुत्र आलोक रिजन पंडित एवं अमर पंडित ने संयुक्त रूप से दिया।