अलौली / खगडिया विश्व मानवाधिकार दिवस पर देश बचाओ अभियान, फरकिया मिशन, विश्व मानवाधिकार परिषद, महिला विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मानवाधिकार के सवाल को लेकर श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौ...
अलौली / खगडिया विश्व मानवाधिकार दिवस पर देश बचाओ अभियान, फरकिया मिशन, विश्व मानवाधिकार परिषद, महिला विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मानवाधिकार के सवाल को लेकर श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली के परिसर से निकलकर मुख्य सड़कों पर जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष मानवाधिकार बचाओ - देश बचाओ तारों के साथ जुझारू प्रदर्शन एवं सभा किया गया। तथा पुस्तकालय सभागार में विचार गोष्ठी कार्यक्रम किया गया, जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
मानवाधिकार संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष महेश्वर यादव ने किया तथा मंच संचालन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने मानवाधिकार दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा किया था, तथा भारत में 1950 में लागू किया गया, जो हर व्यक्ति के समान अधिकारों और स्वतंत्रता की पुष्टि करती है, ताकि दुनिया भर में मानवाधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन लोगों के अधिकारों की रक्षा की जा सके। श्री यादव ने कहा कि सभी मनुष्यों के मौलिक अधिकार, बुनियादी अधिकार जनतांत्रिक लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकार, स्वतंत्रता समता अभिव्यक्ति न्याय का अधिकार, जीने का अधिकार भोजन का अधिकार, छात्र नौजवान मजदूर किसान महिलाओं का अधिकार धरातल पर लागू करने की जरूरत है। जागरूकता, समानता और सम्मान, हर इंसान को बिना किसी भेदभाव (जाति, लिंग, धर्म, भाषा आदि) के जीने, बोलने और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उनके अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है, आज चहुंओर मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
समाजसेवी रितेश ठाकुर, अभियान के प्रवक्ता उमेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की अधिकार का हनन किया जा रहा है। महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक मधुबाला ने कहा कि महिला के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। परिषद के महासचिव बृजनंदन महतों, शिक्षक नेता सुरेश पोद्दार, रामनंदन यादव लालमणि सदा ने कहा कि शिक्षकों का अधिकार कुंठित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कृष्णा देव वर्मा, कांग्रेस नेता रामचंद्र यादव, राजद नेता दानवीर यादव, हककर यादव, रवि कुमार प्रकाश ठाकुर कुंदन पंडित शेखो यादव चंदन भीमसेन आदि ने मानवाधिकार की सुरक्षा करने, बुलडोजर संस्कृति पर रोक लगाने, गरीबों के सिर का छप्पर उजाड़ने पर रोक लगाने, पुनर्वासित करने, वोट के अधिकार को अक्षुण्ण रखने, मौलिक बुनियादी अधिकार रोटी कपड़ा मकान शिक्षा स्वास्थ्य दवा रोजगार उपलब्ध करने, सर्वांगीण विकास करने, सरकारी सभी योजनाओं को धरातल पर लागू करने, न्यायालय में लंबित केस का जल्द निपटारा कर न्याय देने, जमीन संबंधी मामले को निष्पादित करने, के मुद्दे पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ध्यान आकृष्ट कर मांग किया।
तत्पश्चात विधायक रामचंद्र सदा, बीडीओ, सीओ से 25 सदस्य प्रतिनिधि मंडल मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रमुख नवीन कुमार मुखिया लोहा सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर अलौली विधानसभा के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर विस्तृत चर्चा की गई।