अलौली/खगड़िया बिहार शिक्षा व रोजगार एवं बुनियादी मौलिक संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकार को लेकर, पढ़ाई कमाई दवाई जुताई सिंचाई कार्रवाई सुनवाई की मुद्दे को लेकर, स्वतंत्रता सम्मान समता समानता बंधुता ...
अलौली/खगड़िया बिहार शिक्षा व रोजगार एवं बुनियादी मौलिक संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकार को लेकर, पढ़ाई कमाई दवाई जुताई सिंचाई कार्रवाई सुनवाई की मुद्दे को लेकर, स्वतंत्रता सम्मान समता समानता बंधुता आधारित सामाजिक न्याय को लेकर, सत्ता व्यवस्था परिवर्तन - बिहार बदलाव के लिए एवं एनडीए नीतीश की विदाई तथा तेजस्वी की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर
देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने मार्क्स लेनिन जेपी लोहिया कर्पूरी लालू यादव की समाजवादी विचारधारा को आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में पुरजोर सहर्ष समर्थन करने की घोषणा किया है।
दर्जनों संघ संगठन के नेतृत्वकर्ता प्रतिनिधित्व करने वाले किरण देव यादव ने पंच सरपंच उपसरपंच, मुखिया उप मुखिया वार्ड सदस्य, प्रमुख उप प्रमुख समिति, जिला पार्षद सभापति, आशा ममता फैसिलेटर, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, रसोइया कर्मी, जीविका कर्मी, सफाई कर्मी, संविदा कर्मी, पत्रकार, कलाकार, साहित्यकार, लेखक कवि, मजदूर किसान छात्र नौजवान महिलाएं व्यवसाईयों आम आवाम से इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन करने, अपना बहुमूल्य वोट देने एवं अपार बहुमत से विजयी बनाने का अपील किया है।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने सभी बुद्धिजीवियों समाजसेवियों प्रबुद्ध नागरिकों अधिवक्ताओं से राजद, कांग्रेस, वीआईपी, माले, माकपा भाकपा के उम्मीदवारों को क्रमशः लालटेन, हाथ पंजा, नाव, हसुवा हथोड़ा - सितारा - गेहूं की बाली छाप पर ईवीएम मशीन का बटन दबाकर महागठबंधन उम्मीदवार को जीतने का अपील किया।
क्रांतिकारी नेता किरण देव यादव ने कहा कि फासीवाद पूंजीवाद तानाशाह के कब्र पर समाजवाद समता समानता बंधुता सामाजिक न्याय की सरकार का उदय होगा। बिहार में भी नवंबर क्रांति होकर रहेगी।
*समर्थन एवं विरोध क्यों ?*
सांगठनिक बिहार चुनाव प्रभारी किरण देव यादव ने कहा कि देश बचाओ अभियान एवं मिशन सुरक्षा परिषद विचारों सिद्धांतों मुद्दों की स्वच्छ राजनीति करती है जो फासीवाद सामंतवाद जातिवाद धर्मवाद संप्रदायवाद पूंजीवाद पाखंडवाद के खिलाफ अनवरत संघर्षरत है।
श्री यादव ने कहा कि देश में मोदी - शाह की सरकार एवं बिहार में नीतीश सम्राट विजय सिन्हा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने देश पर संकट पैदा कर दिया है, गुलामी की ओर धकेल दिया है। देसी विदेशी नीति फेल हो चुकी है, हर मोर्चे पर पूर्णतः विफल सरकार साबित हुई है। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार, बलात्कार, निजीकरण, धार्मिक उन्माद नफरत, दंगा, मॉब लिंचिंग, गरीबी, पलायन, बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, विषमता व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि देश में मोदी के द्वारा न्यायपालिका, चुनाव आयोग, ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग किया गया। बदले की राजनीति की जाने लगी। मोदी नीतीश तानाशाह हिटलर बन गया, आई एम स्टेट, माय वर्ड इज ला, वन मैन - वन पावर - वन डिसीजन - वन फेस के सिद्धांत पर चलने लगा। आम जनता का सभी संवैधानिक जनतांत्रिक बुनियादी मौलिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाने वाले क्रांतिकारी पर लाठी गोली चलाकर बुलंद आवाज को दबाया जाने लगा, झूठे मुकदमों में हर तबके को जेल में बंद किया जाने लगा।
पूंजीपति अडानी अंबानी को कौड़ी के भाव में बहु फैसला उपजाऊ बेशकीमती जमीन, देश की संपत्ति संसाधन सोना, बिजली दूरसंचार हवाई अड्डा बैंक हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी कोयला खदान एलआईसी आदि विभाग बेच दिया गया। देश में 30 घोटाला मोदी के नेतृत्व में किया गया। रिजर्व बैंक को खाली कर दिया गया। चुकी राशि निकालकर मुट्ठी भर पूंजीपतियों को कमीशन लेकर देते गया। देश की रुपए का वैल्यू कम हो गया। आमिर को और अमीर कर दिया एवं गरीब को और गरीब कर दिया। देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी गई। देश सबसे ज्यादा विश्व बैंक का कर्जदार बन गया। भ्रष्टाचार और बलात्कार चरम पर पहुंच गया। भागलपुर के पीरपैंति में 1050 एकड़ जमीन मात्र ₹1 एकड़ के हिसाब से अदानी को दे दिया गया। ऐसे सरीखे लाखों एकड़ जमीन पूंजीपतियों के हाथों देश को भी सुपुर्द कर दिया। फैक्ट्रियां बेच दी गई। अब गुजराती 10 आईएएस को बिहार के चुनाव में लगाया गया है जो वोट चोरी कर चुनाव में धांधली करने में महारत हासिल किए हुए हैं। मोदी जुमलेबाजी की सरकार बनकर रह गई है। देश का विकास के बजाय ह्रास हो रहा है। मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला कर राजनीति की रोटी सेंक रहा है। जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। इसलिए बहुसंख्यक बहुजन आम अवाम जनता से " वोट चोर - गद्दी छोड़ " नारों को बुलंद कर अपने बच्चे नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य को लेकर मोदी नीतीश सरकार को कुर्सी से उखाड़ फेंकने का अपील करते हैं। मोदी शाह नीतिश सम्राट धोखा है - धक्का मारो मौका है।
अभियान से जुड़े राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार, मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रहास यादव, मुरली रविदास, संतोष यादव, लालमणि सदा, दिनेश शाह, दिलीप कुशवाहा, अमित कुशवाहा, जवाहर निराला, गौरव पासवान, संजय सरफरोश, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सुहैल, विनोद यादव, लाल बहादुर शाह , ललिता कुमारी, खुशबू देवी आदि सहित सभी ट्रेड यूनियन के साथी बिहार के सभी जिले में महागठबंधन सरकार बनाने को लेकर चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।