अलौली। देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद एवं फरकिया मिशन के संयुक्त तत्वाधान में ज्योतिबा फुले का पुण्यतिथि, विश्वनाथ प्रसाद का पुण्यतिथि एवं अभिनेता धर्मेंद्र एवं पूर्व प्रमुख नरेश बादल के निधन पर ...
अलौली। देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद एवं फरकिया मिशन के संयुक्त तत्वाधान में ज्योतिबा फुले का पुण्यतिथि, विश्वनाथ प्रसाद का पुण्यतिथि एवं अभिनेता धर्मेंद्र एवं पूर्व प्रमुख नरेश बादल के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन, याद किया गया। तथा अमर रहे नारों को बुलंद किया गया।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले सच्चे अर्थों में समाज सुधारक, बहुजन नायक, प्रथम शिक्षक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत, सत्यशोधक समाज के लेखक, क्रांतिसूर्य थे। तथा विश्वनाथ प्रताप सिंह सच्चे अर्थों में प्रधानमंत्री, आरक्षण के अग्रदूत, महान राजनीतिक थे।
वहीं धर्मेंद्र सदाबहार अभिनेता थे जिन्होंने फिल्म में हर जीवंत भूमिका निभाकर फिल्म शोले में डकैत के खिलाफ संघर्ष किया, आज भी देश के डकैत एवं अन्याय अत्याचार के खिलाफ आंदोलन की जरूरत है। तथा पूर्व प्रमुख नरेश बादल एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता थे।
श्री यादव ने कहा कि महापुरुषों का पुण्यतिथि जयंती मनाना, नई पीढ़ी के लिए कर्तव्य बोध है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, महासचिव दिनेश शाह, उमेश यादव, आनंद यादव, शंकर यादव, रामचंद्र यादव, ब्रजनंदन महतों, महेश्वर यादव, गुलाब महतों, हक्कर यादव, आदि ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा महापुरुषों का नाम अजर अमर रहेगा। महापुरुषों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है।
अंत में मतदाता संशोधन कार्य , एस आई आर में कर्मी बी एल ओ की मौत एवं आत्महत्या की गई मृतक बीएलओ के प्रति 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा चुनाव आयोग मोदी सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। तथा सभी मृतक बीएलओ के आश्रितों को 25-25 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग किया।
श्री यादव ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर संस्कृति कड़ी आलोचना करते हुए बंद करने की मांग किया।