बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा प्राथमिकता नगर सभापति अर्चना कुमारीखगड़िया - मध्य विद्यालय सन्हौली का भवन जर्जर हो गया है । इसके कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है । असुरक्षित भवन के कारण बच्चों को मजबूरी म...
बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा प्राथमिकता नगर सभापति अर्चना कुमारी
खगड़िया - मध्य विद्यालय सन्हौली का भवन जर्जर हो गया है । इसके कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है । असुरक्षित भवन के कारण बच्चों को मजबूरी में लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित मध्य विद्यालय के लिए पढ़ने के लिए जाना पड़ता है इससे छोटे बच्चों व विशेष कर बालिका विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
अभिभावकों को रास्ते में अभद्र व्यवहार जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने जिला अधिकारी नवीन कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड को पत्र लिखकर मध्य विद्यालय सन्हौली के जर्जर भवन की स्थिति से अवगत कराया , उन्होंने जिला प्रशासन से निम्नलिखित तीन महत्वपूर्ण मांगे रखी है । उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय मे पाठ पाढन चल रही अस्थाई व्यवस्था को तुरंत समाप्त किया जाए बच्चों की पढ़ाई उनके स्थानीय क्षेत्र में सुनिश्चित की जाए छात्रों की सुरक्षा को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बुधवार को जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बताया कि विद्यालय का भवन जर्जर व खतरनाक की स्थिति में पहुंच गया है ।