खगडिया सांसद राजेश वर्मा ने गुरुवार को लोकसभा में अपने क्षेत्र की गंभीर बाढ़ और कटाव समस्या को उठाते हुए जल शक्ति मंत्रालय से गोगरी आश्रम मुरादपुर तक रिंग बांध निर्माण की तत्काल स्वीकृति द...
खगडिया सांसद राजेश वर्मा ने गुरुवार को लोकसभा में अपने क्षेत्र की गंभीर बाढ़ और कटाव समस्या को उठाते हुए जल शक्ति मंत्रालय से गोगरी आश्रम मुरादपुर तक रिंग बांध निर्माण की तत्काल स्वीकृति देने की मांग की उन्होंने कहा कि यह मुद्रा केवल एक परियोजना का नहीं बल्कि लाखों लोगों के जीवन खेती और भविष्य से जुड़ा हुआ है उन्होंने सदन को अवगत करवाया की खगड़िया के परवता विधानसभा क्षेत्र सहित गंगा किनारे का बड़ा हिस्सा हर साल भयंकर बाढ़ और कटाव की मार खेलता है मेरे लोकसभा क्षेत्र की हजारों की आबादी प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका से जूझने को विवश है । गंगा के कटाव से हर रोज कई एकड़ उपजाऊ भूमि फसलों का बहाव हो जाता है ऐसे में लोगों के पास ना तो सुरक्षित आवास बचता है । ऐसे मैं लोगों के पास ना तो सुरक्षित आवास खेती का भरोसा । सांसद ने सदन में अवगत कराते हुए कहा कि वाढ के समय लगभग 10 पंचायत के लोग पूरी तरह से अपना सब कुछ छोड़कर पलायन कर जाते हैं । क्योंकि बाढ़ की हालत है भयावह हो जाती है । सांसद ने यह भी कहा कि यदि गोगरी
आक्षम से मुरादपुर तक रिंग बांध का निर्माण कराया जाता है तो एक बड़ी आबादी को बाढ़ से एक बड़ी राहत मिलेगी और कटाव की समस्या पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा