रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

Raibareli: पुलिस लाइन में दुकान में लगी भीषण आग : पुलिस लाइन में दुकान में लगी भीषण आग

रायबरेली | 24-Sep-2025 08:21 PM | 274 |
रायबरेली
पुलिस लाइन में दुकान में लगी  भीषण आग

 रायबरेली: पुलिस लाइन में दुकान में लगी भीषण  आग

पुलिस लाइन स्थित ऑटो उपकरण की दुकान में मंगलवार दोपहर आग लगने से करीब तीन करोड़ कीमत का सामान जल कर राख हो गई  अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि मंगलवार को बाजार बंद होेने के कारण आसपास की दुकानें बंद थीं। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। दुकान मालिक ने परिवार समेत किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।

दुकान के अंदर रखी बैटरी एक के बाद तेज धमाके के साथ फटकर जलती रही। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस लाइन चौराहे पर कनक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर है। मालिक कमलाकांत शुक्ला मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। पहली व दूसरी मंजिल पर ऑटो उपकरण का सामान रखा था। मंगलवार को बाजार बंद की वजह से दुकान बंद थी।दुकान के अंदर बैट्रियां रखी थीं। इससे वह फट रही थीं। इससे आग और भड़क रही थी। शाम पांच बजे आग को बुझाया जा सका। दुकान मालिक का कहना है कि ढाई से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। टॉयर, टयूब, बैटरी समेत अन्य सामान जल गया है। दुकानदार रमाशंकर अग्निहोत्री, राजन अग्निहोत्री के मुताबिक आसपास की दुकानें बंद होने कारण जनहानि नहीं हुई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि दुकान मालिक की तहरीर के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई होगी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगने की आशंका है। वैसे तो लाखों रुपये का सामान आग में जला है। दुकान मालिक की तरफ से अभी नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बारे में लिखित नुकसान की जानकारी मांगी गई है। घटना की जानकारी पर दमकल कर्मियों को मौके पर भेजकर आग को बुझाया गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.