नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्ताररायबरेली | PHM NEWSजनपद रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्त...
नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायबरेली | PHM NEWS
जनपद रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 जनवरी 2026 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-08/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धीरेज तिवारी पुत्र राजेन्द्र उर्फ रज्जन तिवारी, निवासी ग्राम निगोहा, थाना फुरसतगंज, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरगंज बाजार, मजरे मनहरे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में
1. उ0नि0 पवन कुमार यादव, थाना भदोखर
2. आ0 दुर्गा यादव, थाना भदोखर
3. आ0 मनीष कुमार, थाना भदोखर
शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।