रायबरेली: नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने संभाला कार्यभार, जनहित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकतारायबरेली। नव नियुक्त जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में विधिवत र...
रायबरेली: नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने संभाला कार्यभार, जनहित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
रायबरेली। नव नियुक्त जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी और प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि सरनीत कौर ब्रोका वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से मध्य प्रदेश की निवासी हैं। इससे पूर्व वे आगरा, गोरखपुर, बस्ती और उन्नाव जैसे जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। रायबरेली में पदभार ग्रहण करने से पहले वे निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर कार्यरत थीं।