सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार : सर्विलांस व त्रिलोकपुर पुलिस ने सिंगारजोत पुल के पास पकड़ा

सिद्धार्थनगर | 07-Oct-2026 04:29 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
सर्विलांस व त्रिलोकपुर पुलिस ने सिंगारजोत पुल के पास पकड़ा

सिद्धार्थनगर : 7 अक्टूबर 2026 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी थेफ्ट टीम सर्विलांस टीम एवं थाना त्रिलोकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मु•अ•सं• 134/2026 धारा 2(ख)(1) 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय थी। इसी क्रम में 07 अक्टूबर 2026 को सिंगारजोत पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अक्षय कुमार उर्फ रोहित पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम श्यामदियापुर हिसामुद्दीनपुर, थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ थाना त्रिलोकपुर में वर्ष 2025 के दो मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें मु•अ•सं• 151/2025 एवं मु•अ•सं• 113/2025 शामिल हैं, जिनमें बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।

संयुक्त टीम में थाना त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकान्त समेत एंटी थेफ्ट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.