सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi Rajasthan : स्वरूपगंज की छात्रा आइना कुरैशी ने RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.50% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

सिरोही | 25-Mar-2026 01:18 PM | 317 |
सिरोही
स्वरूपगंज की छात्रा आइना कुरैशी ने RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.50% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

RBSE 10वीं परिणाम में स्वरूपगंज की बेटी का जलवा

आइना कुरैशी ने 95.50% अंक हासिल कर रचा इतिहास, क्षेत्र का नाम किया रोशन

पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्वरूपगंज कस्बे की प्रतिभाशाली छात्रा आइना कुरैशी ने 95.50% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आइना कुरैशी, पिता रहीमुद्दीन कुरैशी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्वरूपगंज की छात्रा हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि आइना शुरू से ही मेधावी रही हैं और पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए मिसाल है।

परिवार में भी जश्न का माहौल है। पिता ने बताया कि आइना ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर परिस्थिति में मेहनत जारी रखी।

विद्यालय प्रबंधन व स्टाफ ने आइना को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे स्वरूपगंज के लिए गर्व की बात है।

रिपोर्ट@अनीश मेमन PHM न्यूज स्वरूपगंज 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.