सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

गिव-अप अभियान: : अपात्र परिवारों ने नहीं हटाया नाम तो 30 रुपये प्रति किलो की दर से होगी वसूली

सिरोही | 28-Oct-2025 05:59 AM | 317 |
सिरोही
अपात्र परिवारों ने नहीं हटाया नाम तो 30 रुपये प्रति किलो की दर से होगी वसूली

सिरोही, 27 अक्टूबर।
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चल रहे गिव-अप अभियान में अब तक जिले के 5951 अपात्र परिवारों के 29,755 सदस्यों के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

जिला रसद अधिकारी के अनुसार, यदि निर्धारित तिथि के बाद भी कोई अपात्र व्यक्ति योजना में पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध 30 रुपये प्रति किलो की दर से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपात्र श्रेणी में वे परिवार शामिल हैं —

  • जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक है,

  • जो आयकर दाता हैं,

  • जिनके पास चार पहिया वाहन है,

  • या जिनका कोई सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी कर्मचारी है।

सिरोही जिले में फिलहाल 1,76,806 परिवारों के 7,22,775 लाभार्थी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निःशुल्क गेहूं वितरण का लाभ उठा रहे हैं।
उपभोक्ता यदि अपात्र हैं, तो वे उचित मूल्य दुकानदार से आवेदन लेकर स्वयं नाम हटवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

📍रिपोर्ट – PHM News, सिरोही से।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.